नवादा:- नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के गंगा बीघा गांव के एक युवक विकास प्रसाद की कथित हत्या उसके ससुराल में कर दी गई। शव को घर के दरवाजे पर लाकर फेंक दिया। सूचना बाद रजौली थाना की पुलिस शव को बरामद कर गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दी है।
मृतक युवक बलदेव प्रसाद का पुत्र था। मृतक के भाई अनिल प्रसाद ने बताया कि उसका भाई आम तौर पर ससुराल मानडीह में ही रहता था।15 साल पहले काशी यादव की बेटी कंचन देवी से उसकी शादी हुई थी।गुरुवार को ससुर काशी यादव और पत्नी कंचन देवी शव को लेकर घर पहुंची और बताया की मर गए हैं।दोनों घर के पास शव को फेंक कर चले गए। भाई ने मारपीट कर हत्या करने की आशंका जताई है। आरोप ससुराल के परिजनों ससुर, साला, पत्नी आदि पर लगाया जा रहा है।इस बीच सूचना रजौली थाना को दी गई। जिसके बाद थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी दल बल के साथ पहुंचे और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अस्पताल नवादा भेज दिया।
पुलिस को लिखित शिकायत मिलना शेष है। मृतक के घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने ही उसकी पुत्र की हत्या कर दी है ।इसकी जांच कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *