
अयोध्या:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित जनपदों के हवाई सर्वेक्षण के क्रम में अयोध्या पहुंचकर बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।
इस संबंध में उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर मण्डल तथा जनपद स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राहत कार्यों को तीव्र गति से संचालित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने दीपोत्सव-2022 के आयोजन के सम्बन्ध में की जा रही तैयारियों की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने दिवंगत स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की स्मृति में अयोध्या में बन रहे चौक के काम की जानकारी ली। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।