
शिवहर:- बिहार में शिवहर जिले के नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को एक महिला का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर माधोपुर अंनत गांव में सड़क किनारे से एक महिला का शव बरामद किया गया है। मृतक महिला की पहचान माधोपुर अनंत गांव निवासी किशोरी राम की पुत्री प्रियंका देवी (28) के रूप में की गयी है। प्रियंका देवी के सिर पर चोट के निशान हैं। सूत्रों ने बताया कि शिवहर नगर पंचायत वार्ड तीन निवासी अरविंद राम की पत्नी प्रियंका देवी घर से अपने पिता के घर गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
More Stories
कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय का 3.28 अरब के घाटे का बजट पारित
सारणः वाहन चेकिंग के दौरान दो अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और कट्टा बरामद
विपक्ष का तंज-मुस्लिम विरोधी कही जाने वाली BJP ने आखिर शाहनवाज को कैसे बना दिया MLC उम्मीदवार?