रांची:- झारखंड की राजधानी रांची में दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। सुबह में धूप निकलने के बाद दोपहर शुरू होते ही बादल छाने लगे और शाम में रांची और आसपास के इलाके में बूंदाबूंदा हुई। हालांकि शनिवार को रांची का न्यूनतम तापमान 13.2डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन बादल छंटने के बाद पारा 3 से 4 डिग्री गिरने की उम्मीद जतायी है।
मौसम विभाग की ओर से आज कई इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गयी। रांची स्थित भारतीय मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि ांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में अगले आठ जनवरी तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और में धुंध और कोहरे का असर देखने को मिलेगा।
मौसम वैज्ञनिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मध्य भाग में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ बना है इसके कारण मौसम में बदला आया है। उन्होंने बताया कि इसका असर समाप्त होने के बाद एक बार फिर झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी के बाद बाद राज्य के न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
अगले तीन दिनों तक रांची का अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर में 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चाईबासा में 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गयी।
More Stories
राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए ठोस कदम उठाए-भाजपा
8 मार्च को महिला कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेगी प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा
कोविड टीकाकरण पुरी तरह सुरक्षित डीसी-एसपी ने लोगों को किया आश्वस्त, नहीं कोई परेशानी