रांची:- झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने रविवार को रांची नगर निगम के वार्ड नंबर-35 बजरा में व्याप्त जनसमस्याओं के निदान हेतु भ्रमण किया। इस दरम्यान वहां के 125 घरों के निवासियों ने बताया कि हमारे वार्ड में रोड, नाली, स्ट्रीट लाईट की भारी परेशानी है। रात में लाईट नहीं रहने के कारण असामाजिक तत्वों द्वारा महिलाओं में भय भी बनी रहती है ।
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि राजधानी रांची का समुचित विकास का होना बेहत जरूरी है। पूर्व की सरकार एवं वर्तमान भाजपा के जनप्रतिनिधि शहर का विकास नहीं चाहती है। इस कारण आज भी रांची के कई वार्डों में जनसुविधाओं का आभाव व्याप्त है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार हर मोर्चो पर आज काम कर रही है। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी अपने स्तर से काम कर जनता की सुख-सुविधाओं की पूरा ख्याल रखेगी। सड़क पानी, बिजली, साफ-सफाई के प्रति विशेष अभियान चलायेगी ताकि शहर वासियों को जनसुविधाओं के साथ उनका अधिकार भी मिले।
मौके पर मुख्य रूप से उपेंद्र कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह आरती, पार्वती, मीणा, सोनी देवी उषा अंजली कुमारी शर्मा अनिल सिंह राजीव कुमार सूरज जा सोनी नायक पुनीत प्रेम गौरव शिवम विकी गोप अमरजीत आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
More Stories
15केंद्रों पर 988 का टीकाकरण
12 नये कोरोना संक्रमित मिले
मतदाता पहचान पत्र समेत 11 दस्तावेज मान्य