
चतरा:- हंटरगंज प्रतापपुर मुख्य मार्ग स्थित राजधानी मोड़ के समीप अनियंत्रित और तेज रफ्तार से आ रहे एक स्कार्पियो वाहन ने दो महिलाओं को रौंद डाला। दोनों महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक महिलाएं राजधानी मोड़ के स्वरूप भारती की 45 वर्षीय पत्नी जगिया देवी और डाटम गांव के तेजू भारती की 25 वर्षीय पत्नी आशा देवी है। आशा देवी अपने भाई के घर राखी बांधने आई थी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हंटरगंज प्रतापुर मार्ग को जाम कर दिया है। आक्रोशित ग्रामीण चालक और वाहन को जब्त कर घटनास्थल पर लाने की मांग कर रहे हैं।
More Stories
मुख्यमंत्री नीतीश ने की पक्षियों के साथ दुर्व्यवहार न किए जाने की अपील, कहा- पृथ्वी पर सभी जीवों का अधिकार
कराटे प्रतियोगिता में राधिका कुमारी, ओमैर अरफ़ात, अर्णव राजपूत, और एम.डी शीरन को मिला कैश अवार्ड
वैक्सीन से किसी को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है – सिविल सर्जन