
गोड्डा:- झारखंड में गोड्डा जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान का गला रेतकर हत्या कर दी गयी।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि मोहला गांव के ग्राम प्रधान चम्पा चौडे (55) नववर्ष को मनाने के लिए घर से निकले थे। वह देर रात घर नहीं लौटे। सुबह ग्रामीणों ने बहियार में ग्राम प्रधान का शव बरामद किया गया। ग्राम प्रधान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
More Stories
किसान आंदोलन के समर्थन मे 23 जनवरी को आजाद हिंद किसान दिवस के अवसर पर राजभवन के समक्ष विराट जमावड़ा – सीटू
प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
न्यूनतम तापमान में 2 से तीन डिग्री गिरावट की संभावना