
नई दिल्ली:- उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री नायडू ने रविवार को एक ट्वीट में कहा कि आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा को हमेशा याद रखा जाएगा।
उपराष्ट्रपति ने कहा, “महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें सादर नमन।” ‘धरती आबा’ के नाम से लोकप्रिय बिरसा मुंडा ने आदिवासियों को ब्रिटिश शोषण और अन्याय के विरुद्ध लड़ने के लिए प्रेरित किया। आदिवासी हितों की रक्षा करने के लिए उनको सदैव स्मरण किया जायेगा।
More Stories
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत
खनिज संपदा में सुधारवादी कदम से बढ़ेगा रोजगार उद्योग धंधा, झारखंड जैसे राज्यों को मिलेगा बड़ा लाभ-धर्मेन्द्र प्रधान
कोविड-19 के बचाव के लिए शुरू हुआ कोविशिल्ड टीकाकरण अभियान