
अंडर एज बच्चों को बिना लाइसेंस दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन चलाना अपराध व जानलेवा है
बोकारो:- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के तहत पत्थर कट्टा चौक पर सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही ट्रैफिक नियमावली जागरूकता अभियान के पदाधिकारी ने बताया कि अंडर एज बच्चों को बिना लाइसेंस दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन चलाना अपराध एवं जानलेवा है। साथ ही बताया कि सड़कों पर वाहन चलाने से पहले यातायात के सभी नियमों का ज्ञान होना अति आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस के अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।
More Stories
मुख्यमंत्री ने महिला विधायकों को शुभकामनाएं दी
बीमारी से पीड़ित को सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह
शहीद जवान को मुआवजा देने का आग्रह