बोकारो:- इस वर्ष रामनवमी का पर्व 21 अप्रैल 2021 को मनाया जाएगा। उक्त पर्व के दिन संप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने एवं शांतिपूर्ण राम नवमी का पर्व मनाने के लिए विधि व्यवस्था संधारण हेतु बड़ी संख्या में दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता होती है। उक्त के आलोक में सभी नियंत्री पदाधिकारियों को उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने कार्यालय आदेश जारी कर सभी नियंत्री पदाधिकारियों को निदेश दिया है कि दिनांक 15 अप्रैल से 23 अप्रैल, 2021 तक अपने अधीनस्थ किसी भी पदाधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मियों को अपने स्तर से अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा है कि विशेष परिस्थिति में अधोहस्ताक्षरी से लिखित अवकाश की स्वीकृति प्राप्त कर ही कोई पदाधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मी मुख्यालय छोड़ेंगे।
More Stories
बिहार में थमने का नाम नहीं ले रहा कोरोना संक्रमण, मिले रिकॉर्ड 4157 पॉजिटिव
छत्तीसगढ़ी मनिकपुरी पनिका समाज के चैन दास का निधन,शोक
चार लड़कियां मानव तस्करों के चंगुल से बची