
गिरिडीह के सांसद ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
रांची:- गिरिडीह के सांसद चंद प्रकाश चौधरी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से चमोली जिले में आए आपदा में झारखंड के 13 लोगों के लापता होने से उन्हें अवगत कराया और उनसे इन लापता व्यक्तियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा है कि गत सात फरवरी को हिमनद पिघलने से तपोवन स्थित पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह ध्वस्त हो गया और इस आपदा में झारखंड के लोहरदगा, रामगढ़ और बोकारो जिले के 13 व्यक्ति का कोई अता पता नहीं चल पाया है। उन्होंने पत्र में लापता व्यक्तियों का पता सहित जानकारी दी है। लापता व्यक्तियों में बोकारो जिले के एक, रामगढ़ जिले के चार और लोहरदगा जिले के आठ व्यक्ति शामिल है। लापता व्यक्तियों में बोकारो जिले के जाराडीह मंदिर टोला निवासी अमृत कुमार, रामगढ़ जिले के संग्रामपुर के मदन महतो, मगनपुर चौकाद मड़िया टोला के मिथलेश महतो, मगनपुर चौकाद निचटोला के बिरसय महतो, मगनपुर चौकाद हेडटोला के कुलदीप कुमार महतो और लोहरदगा जिले के हासपीटी बेतहाथ के नेमहास बखला, ज्योतिष बखला, दीपक कुजूर, सुनील बखला ,मंगू बखला, महूरंग टोली बगरू हिल्स के विकी भगत व बेथ शामिल है।
More Stories
पेट्रोल डीजल और गैस के बढ़ते दाम के विरोध में एनएसयूआई का अनोखा प्रदर्शन
राजीव नारायण प्रसाद यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मनोनीत
कामडरा घटना को लेकर कांग्रेस ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया