
बस्ती:- उत्तर प्रदेश काग्रेंस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू‘ ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए कतरा रही है। श्री लल्लू ने गुरूवार को यहां ‘‘यूनीवार्ता‘‘ से बातचीत में कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार किसानों, नौजवानो से झूठे वादे कर रही है। युवाओ को रोजगार देने में प्रदेश सरकार कतरा रही है। युवा बेरोजगार होते जा रहे है। प्रदेश में धान क्रय केन्द्र निष्क्रिय है जहां किसानो को औने-पौने दामो पर धान बेंचना पड़ रहा है। किसानों को बकाया गन्ना का मूल्य नही मिल पा रहा है। बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दीपावली के बाद बिजली महंगी करके उपहार देगी। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। प्रदेश में दर्जनों पत्रकारो पर अवैध ढंग से मुकदमा दर्ज किया गया है जो कि लोकतन्त्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर केन्द्र तथा प्रदेश सरकार शोर मचा रही है।
More Stories
राम मंदिर निर्माण: CM योगी की मौजूदगी में गोरखनाथ मंदिर ने दिया 1 करोड़ 1 लाख का दान
मायावती बोलीं,दिल्ली में हुई ट्रैक्टर रैली की घटना को गंभीरता से ले सरकार
बुलंदशहर में सड़क हादसे में दो मरे