
धनबाद:- निरसा थाना क्षेत्र के गोपालगंज में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल बताया जाता है। लोगों का कहना है कि ईसीएल कर्मी अपने बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनके बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह लोग गिर पड़े। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पीएमसीएच लाया गया। जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही दूसरे को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। जिसमे मृतक हरिजन टोला निरसा के मदन चक्रवर्ती बताए जाते है, जबकि घायल व्यक्ति का नाम मजरूल इस्लाम बताया जाता है।
More Stories
वैक्सीन से किसी को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है – सिविल सर्जन
सदर अस्पताल में सफाई कर्मी करण मुखी और अनुमंडल अस्पताल में एएनएम अनीता महतो को लगाया गया पहला टीका
बोकारो में पहले 170 स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों को कोविड का टीका दिया गया- उपायुक्त