
कोडरमा:- कोडरमा मरकच्चो थाना क्षेत्र के डुमरगढ़ा गेट के पास सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं और ऑटो से गिरिडीह जा रहे थे।
गांव में छठ मनाने की योजना थी। मृतक की पहचान दीपक सिंह (36) के रूप में की गई। यह परिवार दूसरे राज्य में रहता था। सभी छठ पूजा मनाने के लिए तिलैया से अपने गांव गिरिडीह के डोरंडा जा रहे थे। स्टेशन से ऑटो बुक कर सभी गिरिडीह के लिए रवाना हुए। जैसे ही ऑटो कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित बरियार डीह के डुमरगढ़ा गेट के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर पलट गई। ऑटो का तीनों पहिया ऊपर उठ गया। हादसे में ऑटो के नीचे दबने से दीपक की मौत हो गई।
More Stories
ई-समाधान पोर्टल पर 81.15प्रतिशत शिकायतों का निष्पादन
विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण का धनबाद बनेगा गवाह
कोरोना वैक्सीनेशन एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण