
हजारीबाग:- हजारीबाग पुलिस ने बड़कागांव थाना क्षेत्र प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई से जुड़े दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाष ने बताया कि दोनों गिरफ्तार नक्सलियों ने बड़कागांव में एनटीपीसी के लिए कार्य कर रही एक कंपनी के अधिकारियों से रंगदारी की मांग की थी और रंगदारी नहीं देने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गयी थी। श्री प्रकाष ने बताया कि त्रिवेणी सैनिक कंपनी के एमजीएम गोपाल सिंह की हत्याकांड मामले में भी गिरफ्तार नक्सलियों की संलिप्तता की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार रितेश गुप्ता एवं अशोक गंझु पर पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप एवं अवधेश जायसवाल के कहने पर बड़कागांव में एनटीपीसी के लिए कार्य कर रहे त्रिवेणी सैनिक कंपनी में लेवी व रंगदारी मांगने का आरोप है। इन दोनों द्वारा त्रिवेणी कंपनी के महाप्रबंधक एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही कंपनी के पेट्रोल पंप एवं प्लांट को उड़ा देने की भी धमकी दी गई थी। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है। साथ ही कहा है कि पूर्व में ऐसे लोगों को त्रिवेणी कंपनी से लेवी भी मिलती थी। अब लेवी मिलना बंद होने के कारण संगठन से जुड़े लोग रंगदारी और धमकी पर उतर आए हैं।
More Stories
अर्जुन मुंडा निर्माणाधीन बिरसा मुंडा म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण
उड़ीसा से दिल्ली के लिए निकले किसान जत्थे को कृषिमंत्री ने किया रवाना
विधिक सेवाएं-सह-सशक्तिकरण शिविर की तैयारियों लेकर न्यायमूर्ति एचसी सी मिश्रा लिया जायजा