रांची:- रांची के बेड़ो और अनगड़ा में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों मौत हो गई। पहली घटना बेड़ो पावर ग्रिड के पास शनिवार को हुई। तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त ईटकी की मौसी बाड़ी निवासी सूरज महली के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बेड़ो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि रांची गुमला मार्ग से ट्रेलर नंबर( एन एल01एल 4416) गुजर रहा था उसी वक्त बड़कागांव पावर ग्रिड का कर्मचारी सूरज महली अपनी होंडा शाइन (जेएच01 सीयू 7124 )से जा रहा था ।उसी समय वह छड़ लदे ट्रेलर की चपेट में आ गया। घटना के बाद रांची गुमला मार्ग पर कुछ देर तक की गई ।यातायात बाधित रही बाद में सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हुई ।इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस ने मृतका के परिजनों को दी गई ।पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, दूसरी घटना अनगड़ा थाना क्षेत्र की है। जहां ट्रैक्टर से गिर जाने से उसमें सवार भेलवा खूंटा के पास 45 वर्षीय लालू महतो की मौके पर ही मौत हो गई।
More Stories
हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति एलपीएन शाहदेव की धर्मपत्नी प्रभा शाहदेव का निधन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बन्ना गुप्ता ने चुनावी दौरा को रद्द किया
10वीं और 12वीं के बोर्ड की परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए ज़ूम के माध्यम से स्पेशल क्लास का आयोजन