
चतरा:- चतरा जिले की पुलिस ने 900 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि दोनों तस्कर सिमरिया से चतरा आए थे अफीम बेचने पर व्यापारी से संपर्क नहीं होने पर वापस जा रहे थे। वाहन चेकिंग के दौरान बाइक से जा रहे दोनों अफीम तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार लोगों में मोहन यादव और कमलदेव यादव शामिल है। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक से दो व्यक्ति अफीम बेचने चतरा आए हैं। पर व्यापारी से संपर्क नहीं होने के बाद वो अफीम लेकर वापस घर जा रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने निलाजन नदी के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ही सिमरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
More Stories
एसबीआई के अधिकारियों ने आदिम जाति सेवा मंडल के बच्चों के बीच बांटे कंबल-चादर
झारखंड की राखी जैन पहली महिला हैं, जो JCI INDIA की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं
कृषि ऋण माफी योजना में कृषक मित्रों की भूमिका अहमः-उपायुक्त