
खूंटी:- खूंटी जिले के सदर थाना क्षेत्र के सेरंगडीह गांव के निकट तेल टैंकर की रफ्तार ने आज एक बुजुर्ग और एक युवक की जान ले ली।
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार सेरेंगडीह गांव के निकट रांची से खूंटी की ओर जा रहे तेज रफ्तार तेल टैंकर सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग और एक युवक को चपेट में ले लिया। दोनों मृतक ें आज खूंटी साप्ताहिक हाट जा रहे थे। इसी समय तेल टैंकर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों को एम्बुलेंस की मदद से तत्काल सदर अस्पताल खुंटी पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी। मृतक की पहचान कुंदी निवासी 60 वर्षीय बिरसा हेमरोम एवं 22 वर्षीय लादु लाल धान के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बिरसा हेमरोम को आंख से नहीं के बराबर दिखता था।
घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने टैंकर चालक जगत नारायण सिंह एवं उप चालक विशाल वर्मा को पकड़ा एवं दोनों की पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर एवं खलासी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
More Stories
राज्य वासियों से बिना सुझाव लिए झारखंड का बजट लाना दुर्भाग्यपूर्ण – अमित कुमार
फेसबुक और यूट्यूब के जरिये सरकारी स्कूल के बच्चे कर रहे पढ़ाई
आरोपित गिरफ्तार, पांच किलो गांजा बरामद