टोक्यो:- जापान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र क्यूशू में आए शक्तिशाली तूफान नानमाडोल के कारण दो लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक अन्य घायल हो गये जबकि एक व्यक्ति लापता हो गया। इसके कारण तेज आंधी और बारिश भी हुई।
यह जानकारी सोमवार को स्थानीय मीडिया ने दी। फुकुओका प्रांत में, एक व्यक्ति तूफान से बचने के लिए जगह की तलाश कर रहा था और बाद में वह मृत पाया गया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मियाजाकी प्रांत में बाढ़ के पानी में एक कार के डूबने से एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।
मियाजाकी प्रांत के अधिकारी के अनुसार, भूस्खलन होने से एक केबिन बर्बाद हो गया और 40 वर्षीय एक व्यक्ति लापाता हो गया। इस वर्ष का 14वां तूफान सोमवार दोपहर को पश्चिमी जापान के यामागुची प्रांत के हागी के समीप लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।
तूफान के केंद्र में 975 हेक्टोपास्कल का वायुमंडलीय दबाव है जिससे 162 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के साथ 108 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल रही है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, खराब मौसम के कारण 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए, आज क्यूशू में बुलेट ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और लगभग 600 उड़ानें रद्द की गई है। क्यूशू में घरों को बर्बाद करने के बाद नानमाडोल तूफान की मंगलवार तक जापान के सबसे बड़े द्वीप, होन्शू में पहुंचने की आशंका है।
जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी ने पश्चिमी से उत्तरी जापान तक तेज हवाएं, उच्च ज्वार और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।
अभय.संजय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *