
कोडरमा:- झारखंड के कोडरमा जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग इलाकों में सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कोडरमा-गिरिडीह रोड के बरियारडीह के निकट डूमरगढ़ा के समीप ऑटो रिक्शा के पलटने से डोरंडा निवासी दीपक सिंह की मौत हो गयी। दीपक आटो पर सवार होकर तिलैया से डोरंडा जा रहा था।
वहीं एक अन्य घटना में रांची-पटना मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मोटरसाइकिल और गैस टैंकर की टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी तथा उसका पति और पुत्र घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि मृतक महिला की पहचान संगीता वर्णवाल के रूप में की गयी है। वह अपने पति मुकेश वर्णवाल और एक बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर तिलैया बाईपास से जा रही थी, तभी बाइक एक गैस टैंकर की चपेट में आ गई।घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है।
More Stories
बूथ और स्थानीय पंचायत समिति को करें प्रशिक्षित, योग्य कार्यकर्ताओं को दे जिम्मेवारी:धर्मपाल सिंह
रांची की रोशनी – सोलर लैंप सेल में दिखा लोगों का उत्साह
झारखंड में कांग्रेस-झामुमो का अघोषित आपातकाल:दीपक प्रकाश