
चतरा:- चतरा जिले के पत्थलगडा प्रखंड के नोनगांव में आज शाम एक तालाब में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ही ममेरे-फुफेरे भाई थे। दोनों ही बच्चे तालाब के किनारे मेढ़ से गुजरते हुए घर लौट रहे थे इसी बीच एक बच्चे का पैरा फिसला और वो तालाब में गिर गया। उसे बचाने के लिए दूसरा बच्चा भी तालाब में कूद गया। पर दोनों ही डूब गए। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। दोनों बच्चों को कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तालाब से बाहर निकाल कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया। रास्ते में बच्चों ने दम तोड़ा। घटना पत्थलगड़ा प्रखंड के नोनगांव में हुई है। नोनगांव पंचायत सचिवालय के पीछे दुर्गा मंडप मंडप तालाब में बच्चों को डूबता देख आसपास के लोगों ने हल्ला मचाया। परिजन व ग्रामीण आधे घंटे के अंदर दोनों बच्चों को निकाल कर 108 एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा। रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतक नोनगांव के शाकिर मियां के घर के बच्चे हैं। अशफाक उम्र 10 वर्ष पिता मो शाकिर और इमरान उम्र 8 वर्ष पिता मो गुलजार तालाब के मेढ़ से गुजरते हुए घर लौट रहे थे। फिसलने से एक बच्चा तालाब में गिर गया। दूसरे के बचाने के क्रम में दोनों डुब गये। इमरान अपने नाना के घर आया हुआ था। दोनों की मौत की खबर सुनकर गांव में मातम का माहौल है।
More Stories
किसान आंदोलन के समर्थन मे 23 जनवरी को आजाद हिंद किसान दिवस के अवसर पर राजभवन के समक्ष विराट जमावड़ा – सीटू
प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
न्यूनतम तापमान में 2 से तीन डिग्री गिरावट की संभावना