जमशेदपुर:- पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस के साकची थाने के पुलिसकर्मियों ने राहगीरों से छिनतई करने वाले दो अपराधियों को आज पकड़ लिया है। एसपी कुमार गौरव ने आज संवाददाताओं को बताया कि मोहम्मद अमन एवं मोहम्मद शाहिद ने तीन घटनाओं को अंजाम दिया है। जिसमें दो घटनाएं गोलमुरी की और एक घटनाएं साकची की है। इनके पास से पुलिस ने 4 मोबाइल ,एक पर्स और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया है।
पिछले कुछ दिनों से राहगीरों से मोबाइल ,पर्स और चेन छीनने की घटनाएं आम हो गई है। जिससे आम जनता में छिनताई का भय व्याप्त हो गया था।
More Stories
एक कि.मी का सफर तय कर वैक्सीन लेने पहुंचे 81 वर्षीय बाबूराम हेम्ब्रम
पेड़ से झूलता मिला महिला का शव, महिला की शिनाख्त नही
विधानसभा अध्यक्ष ने साइमन मरांडी के निधन पर शोक व्यक्त किया