
नयी दिल्ली:- टीवीएस मोटर कंपनी की कुल बिक्री दिसंबर, 2020 में 17.5 प्रतिशत बढ़कर 2,72,084 इकाई पर पहुंच गई। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी। दिसंबर, 2019 में दोपहिया और तिपहिया कंपनी ने 2,31,571 वाहन बेचे थे। कंपनी ने बयान में कहा कि दिसंबर में उसकी दोपहिया बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 2,58,239 इकाई पर पहुंच गई। दिसंबर, 2019 में यह आंकड़ा 2,15,619 इकाई रहा था। घरेलू बाजार में कंपनी की दोपहिया बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 1,76,912 इकाई पर पहुंच गई।
दिसंबर, 2019 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 1,57,244 दोपहिया बेचे थे। समीक्षाधीन महीने में कंपनी का निर्यात 28 प्रतिशत बढ़कर 94,269 इकाई रहा। एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने 73,512 वाहनों का निर्यात किया था।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने हाइब्रिड सुनवाई पर एसओपी को दी चुनौती
आजादी की 75वीं वर्षगांठ दे रही प्रगति में ‘जनभागीदारी’ को सराहने का अवसर : प्रधानमंत्री
संसद-विधान मंडलों में महिलाओं को मिले पर्याप्त आरक्षण: नायडू