
रांची:- रांची स्थित सूचना भवन में स्व. दिनेश चौधरी की आत्मा के शान्ति के लिए आज शोक सभा की गई। इस सभा में विभाग के निदेशक, उप निदेशक, सहायक निदेशक, पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा उनके कार्यकाल में उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ससमय कार्य का संपादन एवं कार्यप्रणाली को याद किया गया। साथ ही दिवंगत के परिजनों को इस शोक एवं संताप को सहन करने कि शक्ति ईश्वर प्रदान करें इसकी प्राथना की गई। विभाग के पदाधिकारियों ने उनके कार्यशैली को याद करते हुए कहा कि चौधरी जी को विभाग द्वारा जो भी कार्य दिया जाता था उसे वो पूरे कर्तव्यनिष्ठा के साथ किया करते थे। उनका व्यक्तित्व सरल एवं सहज था, वे मृदुभाषी थे एवं कार्यों के संपादन को लेकर हमेशा सजग रहते थे। इसके साथ-साथ उनके अनुभव का लाभ विभाग को हमेशा मिलता रहा। विभाग के अन्य कर्मचारियों के सामने उनका कार्यकाल एक अच्छे उदाहरण के रूप में याद किया जाता रहेगा।
विदित हो कि चौधरी जी कुछ समय से बीमार थे। शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था इलाज के दौराऩ ही उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली।
More Stories
बूथ और स्थानीय पंचायत समिति को करें प्रशिक्षित, योग्य कार्यकर्ताओं को दे जिम्मेवारी:धर्मपाल सिंह
रांची की रोशनी – सोलर लैंप सेल में दिखा लोगों का उत्साह
झारखंड में कांग्रेस-झामुमो का अघोषित आपातकाल:दीपक प्रकाश