
दुबई:- डकार रैली के दौरान मोटो बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद फ्रांसीसी राइडर पियरे चर्पिन की मौत हो गई। वह 52 साल के थे और चौथी बार दुनिया के इस खतरनाक रेस में भाग ले रहे थे। शुक्रवार को आयोजकों ने उनके मौत की जानकारी दी। चर्पिन की बाइक रविवार को 178 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में सऊदी अरब के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी न्यूरोसर्जरी की गई। यहां से उन्हें मेडिकल प्लेन से जेद्दाह से फ्रांस भेजने की तैयारी शुरू हुई। लेकिन इस दौरान गुरुवार को रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। दुनिया की सबसे कठिन और बड़ी मानी जाने वाली दुबई की इस रैली में पिछले साल पुर्तगाल के राइडर पाउलो गोंसाल्वेस की मौत हो गई थी जबकि हाल ही में इसी साल भारत के राइडर सीएस संतोष की बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
More Stories
नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 16 लोगों को मारा
अफगानिस्तान में 25 तालिबान आतंकवादी मारे गये, 36 अन्य घायल
बाइडन ने ईरान को लेकर राष्ट्रीय आपातकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया