चाईबासा:- झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को एक बार फिर से निशाना बनाया है। नक्सलियों की बारूदी सुरंग के विस्फोट में बड़ी क्षति हुई है। हमले में तीन जवानों के शहीद होने और तीन के जख्मी होने की खबर है। ये नक्सली हमला पश्चिमी सिंहभूम के टोकलो थाना के लांजी जंगल में गुरुवार की सुबह हुआ है। यहां बारूदी सुरंग विस्फोट में जगुआर के 2 जवान की मौत मौके पर ही हो गयी,जबकि एक अन्य घायल जवान ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया और तीन अन्य जवानों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
शहीद जवानो में हेड कॉन्स्टेबल देवेन्द्र कुमार पंडित, जिला गोड्डा, कॉन्स्टेबल हरद्वार शाह, पलामू एवं कॉन्स्टेबल किरण सुरीन सिमडेगा के रहने वाले थे। इस हमले में दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसमें सीआरपीएफ के जवान भी शामिल है। घायल जवानो को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया है। घायल जवानो में कॉन्स्टेबल दीप तोपनो, खूंटी और निक्कू उरांव, लातेहार शामिल हैं।
अभियान पर निकले थे सुरक्षा बल के जवान
उग्रवाद प्रभावित लांजी जंगल में इन दिनों सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। आज यानि 4 मार्च की सुबह भी जिला पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ-60 की बटालियन संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर निकली थी। उसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईईडी को ब्लास्ट करा दिया।
More Stories
छत्तरपुर प्रखण्ड में बना 2 कंटेन्मेंट जोन
नौडीहा बाजार प्रखण्ड के सरईडीह पँचायत में बना 3 कंटेन्मेंट जोन
बिना मास्क पहने 50 व्यक्तियों को ले जाया गया कोविड सेंसीटाईजेसन कैम्प