बेगूसराय:- बिहार में बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र में बुधवार को अपराधियों के हमले में थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी खोरमपुर गांव में छुपे हुये है। इसी आधार पर पुलिस खोरमपुर गांव में छापेमारी करने गयी हुयी थी। छापेमारी के दौरान एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच अपराधियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया जिसमें थानाध्यक्ष परशुराम सिंह के अलावा पुलिसकर्मी मुकेश कुमार और संतोष कुमार घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि घायलों को मटिहानी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
More Stories
भोजपुर में मॉब लिंचिंग :बुजुर्ग की हत्या करने वाले विक्षिप्त को उग्र भीड़ ने जिंदा जलाया
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था मरणासन्न स्थिति में : तेजस्वी
बक्सर में नमामि गंगे ने निर्मल गंगा अभियान को ले शुरू किया पेन्टिंग अभियान