
रांची:- रांची पुलिस द्वारा पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के करीबी अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा सहित तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिये जाने की खबर है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गिरफ्तार नक्सलियों में दिनेश गोप का करीबी अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा, तुलसी पाहन और लादेन शामिल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएलएफआई एरिया कमांडर तुलसी पाहन को पहले पकड़ा गया फिर उसी की निशानदेही पर राँची पुलिस की टीम ने रामगढ़ जिले के बड़का गांव निवासी अवधेश जायसवाल ऊर्फ चूहा और लादेन को गिरफ्तार किया है।
More Stories
झारखंड में 78 नये कोरोना संक्रमित मिले, 177 डिस्चार्ज
विकास भारतीय कार्यालय में नेताजी को दी गयी श्रद्धांजलि
आजसू पार्टी का बागमुंडी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज