
मधुबनी:- बिहार में मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में ट्रक से कुचलकर तीन लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि शनिवार की रात ब्लॉक रोड में दो लोगों को कुचल कर भाग रहे ट्रक ने सरिसब गांव में भी दो लोगों को कुचल दिया है। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। मृतकों की पहचान सुशील राम, उमेश कुमार यादव और विष्णु ठाकुर के रूप में की गयी है। सूत्रों ने बताया कि घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है।
More Stories
पश्चिम चंपारण में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
बांका में सड़क दुर्घटना में चार महिला की मौत
औरंगाबाद में किसान की हत्या