हैदराबाद:- बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तटों के आसपास चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों पर उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में दबाव बनने से चक्रवाती तूफान आने के आसार हैं।
उन्होंने बताया कि दक्षिण कोंकण से पश्चिम मध्य और उत्तर आंध्र प्रदेश से सटे उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव क्षेत्र उत्तर आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण तेलंगाना में दक्षिण ओडिशा के तट पर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैले हुए हैं।