रांची:- झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने दुमका और बेरमो सीट पर महागठबंधन की जीत के लिये जनता के प्रति आभार प्रकट किया है।
सुप्रियो भट्टाचार्य ने मंगवार को चुनाव परिणाम के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा झूठ और फरेब जहां हारता है लोकतंत्र वहीं से मजबूत होने लगती है। उपचुनाव के दौरान भाजपा के नेता राज्य में झूठ बोलकर और भ्रम फैला रहे थे। इस काम में भाजपा के तीन पूर्व मुख्यमंत्री लगे हुए थे। बेरमो और दुमका की जनता ने उपचुनाव में महागठबंधन को जीत दिलाकर उसका जवाब दिया है। बेरमो और दुमका उपचुनाव परिणाम सरकार की ओर से की जा रही बेहतर कामकाज पर जनता की मुहर है। झारखंड विधानसभा की 11 नवंबर को होने वाला विशेष सत्र पर सुप्रियों ने कहा कि अब तक भाजपा ने राज्य के आदिवासी मूलवासियों को ठगने का काम किया है। आदिवासी की पहचान के लिए हेंमत सरकार पहली बार देश में उनकी धर्म की गणना का प्रावधान के लिये आदिवासी सरना धर्म कोड लाने जा रही है। इस पर कैबिनेट ने भी मोहर लगा दिया है। इस पर दुमका और बेरमो की जनता ने भी मोहर लगा दिया है कोविड के दौरान भाजपा के नेता सरकार के खिलाफ भ्रम फैला रहे थे। पार्टी ने कोरोना काल में सरकार की ओर से किये गये महत्पूर्ण 36 कामों का ब्यौरा रखा.झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार की आदिवासी मंत्रालय झारखंड से चुने गए जनप्रतिनिधियों के पास छह सालों से है। लेकिन राज्य के आदिवासी-मूलवासियों को भाजपा सिर्फ ठगने का काम ही कर रही है।
More Stories
आटीआई हज़ारीबाग़ में नामांकन के लिए साक्षात्कार 28 एवं 29 जनवरी से
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने वृद्ध महिला का 10 मिनट में वृद्धा पेंशन स्वीकृत किया
एक व्यक्ति भी चाहे तो बदलाव कर सकता है-उपायुक्त