
बोकारो:- बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र स्थित बहागढ़ में आज सुबह एक नवविवाहिता की लाश पुलिस ने बरामद की। नवविवाहिता का शव उसके घर में ही फांसी के फंदे से लटकता मिला।
सूचना के बाद पुलिस आज सुबह घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामला हत्या का है कि आत्महत्या का, पुलिस जांच कर रही है। मृतका की पहचान मलोती मुर्मू (20) के रूप में की गई। मंगलवार की देर शाम मलोती का शव उसके खपरैल घर में दुप्पटे से बनी फांसी के फंदे से लटकी मिली। इस वर्ष जुलाई में मलोती ने शुभम सोरेन के साथ प्रेम विवाह किया था। शुभम कोई काम नहीं करता था और शराब पीने का आदि था। मलोती के बड़े भाई महेंद्र मुर्मू का आरोप है कि उसका पति शुभम सोरेन से दो-तीन बार झगड़ा हुआ था। उसका पति मलोती के साथ मारपीट किया करता था। भाई ने आरोप लगाया कि शुभम ने ही मलोती की हत्या की है।
More Stories
एसबीआई के अधिकारियों ने आदिम जाति सेवा मंडल के बच्चों के बीच बांटे कंबल-चादर
झारखंड की राखी जैन पहली महिला हैं, जो JCI INDIA की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं
कृषि ऋण माफी योजना में कृषक मित्रों की भूमिका अहमः-उपायुक्त