
राँची:- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज ऑनलाइन प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार द्वारा घोषित नई शिक्षानीति 2020 का स्वागत और अभिनंदन करती है।
उन्होंने कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का आभार प्रकट करते हुए साधुवाद देती है। उन्होंने कहा कि यह नीति भारतीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास की नींव पर आधारित यह नीति सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी है।
इसमे प्राचीनता और नवीनता का सम्मिश्रण है जिसे मैकाले पद्धति से समाप्त करने की कोशिश की गई थी।इसमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों का समावेश है,राष्ट्रीय एकात्मता को मजबूत करने वाला माटी की सुगंध से युक्त नीति है। उन्होंने कहा कि कहा कि विज्ञान के साथ कला और संगीत को जोड़ा गया है। अब विज्ञान और तकनीक से जुड़े विद्यार्थी भी कला की शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। दीपक प्रकाश ने कहा कि कक्षा 5 तक की शिक्षा को क्षेत्रीय भाषाओं में अनिवार्य करने से जनजाति एवम क्षेत्रीय भाषाओं के विकास एवम इसमे नए अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि लंबे विचार विमर्श के बाद बोर्ड एग्जाम के स्ट्रक्चर को 10$2 के जगह 5$3$3$4 किया गया है। नए करिकुलम में तीन स्तर पर असेसमेंट निर्धारित है जिसमे छात्र के स्वयम का,उसके साथी का,और तीसरा अध्यापक का असेसमेंट शामिल है।
दीपक प्रकाश ने कहा कि भारत सरकार के शिक्षा सचिव अमित खरे को भी बधाई देते हुए कहा कि उनका झारखंड से गहरा नाता है।उन्होंने नई नीति बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है।
More Stories
बूथ और स्थानीय पंचायत समिति को करें प्रशिक्षित, योग्य कार्यकर्ताओं को दे जिम्मेवारी:धर्मपाल सिंह
रांची की रोशनी – सोलर लैंप सेल में दिखा लोगों का उत्साह
झारखंड में कांग्रेस-झामुमो का अघोषित आपातकाल:दीपक प्रकाश