
रांची:- गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो एवं रांची के डीसी छवि रंजन ने आज वेज फ्रेश का ऑनलाइन उद्घाटन किया। कांके रोड डैम साइड स्थित वेज फ्रेश ऑनलाइन उद्घाटन के साथ काम करने भी लगा। यहां से लोग वेबसाइट में जा कर ऑनलाइन सब्जी, केक और ग्रोसरी सामान भी मंगाना शुरू कर दिया हैं। इस वेबसाइट से गोला, कांके एवं ओरमांझी के किसान जुड़े हैं। वेज फ्रेश के संचालक संजय कुमार महतो ने बताया डिलीवरी में कोविड-19 का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वेज फ्रेश में जैविक खेती (ऑर्गेनिक फार्मिंग) ड्रिप सिंचाई पद्धति द्वारा एवं वैज्ञानिक विधि से सभी सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है।
ऑर्गेनिक सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व दिल की बीमारियों, ब्लड प्रेशर की समस्या, माइग्रेन, मधुमेह और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव करता है। इसमें फैट नहीं होता, जिसके कारण वजन भी नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि ऑर्गेनिक चीजों में आम तरीके से उगाई फसल के मुकाबले अधिक पोषक तत्व होते हैं। ऑर्गेनिक सब्जी खाकर लोग अपने को स्वस्थ रख सकते हैं। वेज फ्रेश ऑनलाइन उद्घाटन के अवसर पर विराजो देवी, विजय महतो , करण कुमार, राहुल जयसवाल, पार्षद बादल सांगा ,रणधीर बसरिया, प्रदीप महतो, प्रगतिशील किसान उपेंद्र महतो और नागेश्वर महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।
More Stories
एसबीआई के अधिकारियों ने आदिम जाति सेवा मंडल के बच्चों के बीच बांटे कंबल-चादर
झारखंड की राखी जैन पहली महिला हैं, जो JCI INDIA की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं
कृषि ऋण माफी योजना में कृषक मित्रों की भूमिका अहमः-उपायुक्त