हुगली:- श्रीरामपुर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बैरिस्टर कबीर शंकर बोस के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बंगाल की लड़ाई महज एक राजनीतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि यह देश को मजबूत करने की लड़ाई है। भाजपा की सत्ता आने के बाद बंगाल भारतवर्ष के एक मजबूत किले में तब्दील हो जाएगा। बुधवार को हुगली जिले के कृष्णा में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने आप को भाजपा का उम्मीदवार समझे और यही समझ कर वह मतदाता से वोट मांगने जाए। बंगाल के लोग भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद देने को आतुर हैं, बस उनके पास पहुंचने की जरूरत है। मौर्य ने श्रीरामपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे कबीर शंकर बोस के प्रचार प्रसार में अगले 15 दिनों के लिए जी-जान से जुट जाएं। निश्चित ही विजय भारतीय जनता पार्टी की होगी। केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी निश्चित रूप से 200 से अधिक सीटों के साथ राज्य में सरकार बनाने जा रही है।
More Stories
बिहार के लिए 20 करोड़ का श्रम बजट स्वीकृत, मनरेगा मजदूरी दर हुई 198 रुपये : मंत्री
आगजनी की घटना में नौ परिवार हुए गृह विहीन
सैलानियों के आने पर प्रतिबंध, कोरोना को ले लगी रोक