
मेदिनीनगर:- आस्था के महापर्व छठ की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में छठ व्रतियों को अर्ध्य देने में कोई समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए आज दिनांक 11 नवंबर 2020 को उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ स्वच्छता का भी जायजा लिया।
इस दौरान पदाधिकारियों ने टाउन हॉल के समीप छठ घाट, बेलवा टिकर पम्पुकल के पास मौजूद छठ घाट सहित अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया। नदी में जिन घाटों पर पानी ज्यादा है उपायुक्त ने वहां सुरक्षा के नाते बैरिकेडिंग करवाने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने बेलवा टिकर पम्पुकल के पास स्थित छठ घाट पर लोगों के आवागमन के लिए एक अस्थायी रास्ता बनाने का निर्देश दिया। प्रभारी नगर आयुक्त – सह- नजारत उप समाहर्ता श्री शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष छठ का पहला अर्घ्य 20 नवम्बर तथा दूसरा 21 नवम्बर को होना है। इस आस्था के महापर्व में जिले वासियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए जिला प्रशासन तथा नगर निगम तत्परता से लगा हुआ है।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के साथ अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, प्रभारी नगर आयुक्त- सह- नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री अजय सिंह बड़ाइक सहित नगर निगम के कर्मी मौजूद थे।
More Stories
महिला सुरक्षा के लिए सभी प्रमंडलीय मुख्यालय में ‘उज्ज्वला होम’ की होगी स्थापना : द्रौपदी
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रांची में किया झंडोत्तोलन, कहा- महिला सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर
झारखंड की अस्मिता सर्वोपरि, सशक्त एवं विकसित राज्य बनाना एकमात्र लक्ष्य : हेमंत