रांची:- रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। युवक की पहचान 22 साल के विक्रम सिंह के रूप में की गयी है। वह एक हार्डवेयर की दुकान में काम करता था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। परिजनों ने बताया कि वह रात में खाना कर अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह खिड़की से लोगों ने देखा कि वह फंदे से लटका हुआ है। वह अपने गमछे से ही फंदा बनाकर पंखे से झूल गया था। परिजनों ने बताया कि कल उसका किसी से किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ था। फिलहाल, परिजन भी कुछ बताने से बच रहे हैं। लेकिन मोहल्ले वालों की मानें तो विक्रम को शराब की लत थी। उसका घर रेलवे की जमीन पर है, जिसे रेलवे की तरफ से खाली करने का आदेश दिया गया था। इसको लेकर भी वह काफी परेशान चल रहा था। पुलिस फिलहाल ये स्वीकार करने से इंकार कर रही है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद ही इस बारे में कुछ बताया जा सकता है।
More Stories
एक कि.मी का सफर तय कर वैक्सीन लेने पहुंचे 81 वर्षीय बाबूराम हेम्ब्रम
पेड़ से झूलता मिला महिला का शव, महिला की शिनाख्त नही
विधानसभा अध्यक्ष ने साइमन मरांडी के निधन पर शोक व्यक्त किया