जमशेदपुर:- जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातु कालिंदी बस्ती निवासी 25वर्षीय रोहन यादव का शव फांसी के फंदे में लटका मिला।
घटना के संबंध में मिली रोहन यादव का शव जिस कमरे में मिला, उसका दरवाजा अंदर से बंद था और गमछा के सहारे उसका शव फांसी के फंदे में लटक रहा था।
परिजनों ने जब उसे जगाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो काफी देर तक अंदर से कोई आवाज नहीं होने पर दरवाजे को तोड़ कर देखा गया, तो उसका शव फांसी के फंदे में लटका मिला। ऐसी आशां व्यक्त की जा रही है युवक ने पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की है। उसके पिता का निधन भी हो चुका है। तीन साल पहने रोहन कि शादी हुई थी। उसका ढाई साल का एक बच्चा भी है। घटना के दौरान उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। वह मायके गई हुई थी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के ममेरे भाई सनी कुमार ने बताया- पारिवारिक विवाद में रोहन ने आत्महत्या की है। घर में अक्सर झगड़े होते थे। इससे वह मानसिक तनाव में रहता था। पत्नी के साथ भी उसका अक्सर विवाद होता था। रोहन एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और शनिवार की देर रात काम कर घर लौटा था। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। जहां उसने फांसी लगा ली। घर में दादी, मां और बहन मौजूद थी। सनी कुमार ने बताया- रोहन घर में अकेला कमाऊ लड़का था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
More Stories
छत्तरपुर प्रखण्ड में बना 2 कंटेन्मेंट जोन
नौडीहा बाजार प्रखण्ड के सरईडीह पँचायत में बना 3 कंटेन्मेंट जोन
बिना मास्क पहने 50 व्यक्तियों को ले जाया गया कोविड सेंसीटाईजेसन कैम्प