बोकारो:- बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरबांध में डूबे तीसरे बच्चे का भी शुक्रवार को शव बाहर निकाल लिया गया।
ठाकुरबांध में नहाने गये तीन बच्चे पानी में डूब गये थे, इनमें से दो बच्चों का शव कल ही बाहर निकाल लिया गया था।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दो बच्चों का शव बरामद कर लिया गया था, लेकिन तीसरे बच्चे के लापता होने की खबर थी। जिसके बाद शुक्रवार को मुखिया की पहल पर स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की, तो आज सुबह तीसरे बच्चे का भी शव बरामद कर लिया गया।
इससे पहले गुरुवार को ही मौके पर दो साइकिल, 3 जोड़ी चप्पल और तीन सेट कपड़े मिले हैं। जिसके बाद आशंका तीन बच्चों की डूबने की लगाई जा रही है। लेकिन कल तालाब से 2 बच्चों का शव मिला है। दोनों बच्चे बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर के रहने वाले थे और वे डीपीएस स्कूल में पढ़ते थे। तीन बच्चों का शव बरामद होने से इलाके में मातम का माहौल है।
More Stories
राजद नेताओं ने साइमन मरांडी के निधन पर शोक जताया
झारखंड ने एक जुझारू और जनप्रिय राजनेता खो दिया : सुबोधकांत सहाय
चैत्र नवरात्र की शुरुआत,मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं