
गोड्डा:- झारखंड में गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को एक किशोरी का शव बरामद किया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर सरभंगा पंचायत के झगरुआ गांव के बहियार से 14 वर्षीय किशोरी का शव बरामद किया गया है। घटनास्थल के पास ही पिकनिक मनाने का सामग्री विखरा हुआ है। मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक कामेश्वर सिंह ने बताया कि शव को मेडिकल जांच के लिए गोड्डा भेजा जा रहा है। जांच के बाद ही किशोरी की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
More Stories
वर्षों पुराने शिव मंदिर की छत ढलाई में पहुँचे बाघमारा विधायक प्रतिनिधी शरद महतो
नप गए धनबाद थानेदार, डकैती में लगाई थी चोरी की धारा,निलंबित
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने साबुन बनाने वाली बड़ी-बड़ी कंपनियों को चुनौती देने की ठानी