
रांची:- पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने वरिष्ठ पत्रकार व पीटीआई के झारखंड ब्यूरो प्रमुख पीवी रामानुजम के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पीवी रामानुजम पत्रकारिता के क्षेत्र में काफी सुलझे हुए इंसान थे। वह सरल, सौम्य व मृदुभाषी पत्रकार थे। पत्रकारिता धर्म का बखूबी निर्वहन करते हुए समाज के एक सजग प्रहरी के रूप में वह सदैव सुलभ रहते थे। श्री सहाय ने शोक संदेश में कहा कि अकस्मात उनके निधन की सूचना मिलने पर काफी मर्माहत हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करें।
More Stories
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत
खनिज संपदा में सुधारवादी कदम से बढ़ेगा रोजगार उद्योग धंधा, झारखंड जैसे राज्यों को मिलेगा बड़ा लाभ-धर्मेन्द्र प्रधान
कोविड-19 के बचाव के लिए शुरू हुआ कोविशिल्ड टीकाकरण अभियान