
अशोक नगर क्षेत्र के पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश
राँची:- दूसरे राज्यों से रांची जिला-शहर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों द्वारा होम क्वॉरेंटाइन का अनुपालन नहीं करने पर सख्ती जारी है। ऐसे लोगों के खिलाफ रांची जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। ताज़ा मामले में अशोक नगर, अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पांच लोगों के खिलाफ होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
जांच करने पहुंची टीम तो नहीं मिले घर पर
उपायुक्त रांची के निर्देशानुसार झारखंड राज्य के बाहर से रांची जिला-शहर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों के होम क्वॉरेंटाइन में रहने की जांच की जा रही है। दूसरे राज्य से आने के बाद अशोक नगर क्षेत्र के सभी पांचों लोगों को 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया था। इनके द्वारा दिए गए पते पर जांच करने जब ज़िला प्रशासन की टीम पहुंची तो सभी अपने-अपने घरों से बाहर थे।
दर्ज की जाएगी प्राथमिकी
होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने के आरोप में उक्त पांचों व्यक्तियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था श्री अखिलेश सिन्हा ने इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया है।
More Stories
किसान आंदोलन के समर्थन मे 23 जनवरी को आजाद हिंद किसान दिवस के अवसर पर राजभवन के समक्ष विराट जमावड़ा – सीटू
प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
न्यूनतम तापमान में 2 से तीन डिग्री गिरावट की संभावना