रांची:- केंद्र सरकार के तीन नये कृषि बिल के विरोध में प्रदेश कांग्रेस की ओर से 20 फरवरी को हजारीबाग के मटवारी गांधी मैदान में राज्यस्तरीय रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली की तैयारी को लेकर आज अंतिम दिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह वित्तमंत्री डाॅ0 रामेश्वर उरांव, विधायकदल के नेता आलमगीर आलम, कृषिमंत्री बादल, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने हजारीबाग और गिरिडीह में विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क अभियान चलाया। वहीं पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह भी किसान रैली में हिस्सा लेने के लिए आज दिल्ली से रांची पहुंच गये है।
वही कार्यक्रम की सफलता को लेकर बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद,बरही के विधायक उमाशंकर अकेला, रामगढ़ की विधायक ममता देवी और विधायक इरफान अंसारी भी लगातार प्रयत्नशील दिख रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दूबे ने बताया कि हजारीबाग में किसान रैली को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इस रैली में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकत्र्ता ट्रैक्टर के साथ शामिल होने पहुंच रहे है।
प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि किसानों की मांग के साथ ही पेट्रोलियम पदार्थ की बढ़ती कीमत के विरोध में पूरे देश में जनाक्रोश है और ऐसे में कल की रैली अभूतपूर्व साबित होगी।
प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि रैली को लेकर रामगढ़ से लेकर हजारीबाग और बरही तक हाईवे के दोनों तरफ कार्यक्रम को लेकर बड़े-बड़े बोर्ड और बैनर लगा दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर भी बड़े-बड़े बोर्ड और बैनर लगाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक और भव्य पंडाल भी बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल का लगातार प्रदेश अध्यक्ष मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव और मंत्री बादल पत्रलेख ने आज भी दौरा कर निरीक्षण किया और सभी कमियों को दूर करने का दिशा निर्देश दिया जा रहा है।
More Stories
न्यायिक पदाधिकारियों ने भी स्टेटस हॉकी स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
राज्य वासियों से बिना सुझाव लिए झारखंड का बजट लाना दुर्भाग्यपूर्ण – अमित कुमार
फेसबुक और यूट्यूब के जरिये सरकारी स्कूल के बच्चे कर रहे पढ़ाई