
रांची:- प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव ने गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निधन पर गहरा दुख एवं संवेदना प्रकट किया है, उन्होंने कहा उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रुप से गहरा दुख पहुंचा है। वे अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ।
स्व. मृदुला जी शिक्षा व साहित्य जगत से राजनीति में आयीं थीं। वे एक मृदुभाषी एवं सहृदय नेत्री थीं। उनके निधन से शिक्षा, साहित्य व राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें एवं उनके शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति दें।डा रामेश्वर उरांव ने रांची के पूर्व क्रिकेटर धनंजय भारती के आकस्मिक निधन पर भी गहरा दुख प्रकट किया है।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डा राजेश गुप्ता छोटू ने भी मृदुला सिन्हा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।प्रवक्ताओं ने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिजनों को दुख सहने की शक्ति।प्रदेश कांग्रेस ने क्रिकेटर धनंजय भारती के निधन पर भी गहरा दुख प्रकट किया है।
More Stories
बस स्टैंड के निकट खड़ी यात्री बस में लगी आग
मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार
कौन बनेगा करोड़पति में रांची की कहकशां अमरीन हॉट सीट पर आएगी नजर