
राँची:- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर गहरी संवेदना एवम शोक प्रकट किया है।
दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी ने एक निष्ठावान समर्पित मार्गदर्शक खो दिया है। श्री प्रकाश ने उनकी आत्मा की शांति केलिये ईश्वर से प्रार्थना की। भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दें एवम परिजनों सहित असंख्य कार्यकर्ताओं को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने स्व लालजी टंडन के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि यह पार्टी केलिये अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि पार्टी को सींचने और सवारने में इनकायोगदान सदैव कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा।
उन्होंने उनकी आत्मा की शान्ति केलिये प्रार्थना की।पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारियों ने भी स्व टंडन के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
More Stories
झारखंड में हुक्का बार पर पूर्ण प्रतिबंध,200 की जगह अब 1000 लगेगा जुर्माना
झाबर के पेंशन शिविर में ऑन स्पॉट 35 लाभुकों का पेंशन स्वीकृत
जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न, डीसी ने दिया अवैध खनन के खिलाफ लगातार छापेमारी का आदेश