जमुई:- सिकन्दरा थानाक्षेत्र के कोड़ासी के समीप एसएसबी कैंप में आज दोपहर बाद एसएसबी के एक जवान ने खुद के गन से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम वैभव कुमार था, जो 32वीं चार्ली बटालियन का जवान था और वहां लोकसभा के चुनावी ड्यूटी में लगाया गया था। वह मुजफ्फरपुर 32वीं चार्ली बटालियन का जवान था। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बहुनचारा लालगंज का रहने वाला था। उसके पिता नरेन्द्र बहादुर सिंह हैं।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यरत बटालियन को चुनावी ड्यूटी में यहां लगाया गया था। तब से यह बटालियन फुलवरिया कोड़ासी कैम्प में पदस्थापित था। जवान वैभव कुमार सिंह अपनी ड्यूटी के प्रति कर्तव्यनिष्ठ था। दोपहर 12 बजे के करीब भोजन के लिए सभी जवानों को बुलाया गया। तत्पश्चात मृतक जवान ने मेस में जाकर भोजन नहीं कर वापस अपने बैरक में लौट आया। वहीं अपना इंसास राइफल निकालकर ठुड्डी के नीचे राइफल को सटाकर गोली मारकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।

गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान जब बैरक की ओर दौड़े तो देखा कि जवान मरा पड़ा है। उसका राइफल भी वहीं गिरा पड़ा है। दूसरे जवानों द्वारा इसकी सूचना अपने कमांडर को दी गई। घटना को लेकर पूरे कैम्प में खामोशी छा गई। चारों ओर जवान की खुदकशी की खबर आग की तरह फैल गई। मृतक जवान 2013 में एसएसबी में नौकरी पायी थी। वहीं एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी।

बाद में एसपी जे रेड्डी ने कैम्प पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं पुलिस निरीक्षक जयशंकर मिश्रा, थानाध्यक्ष राजबद्र्धन कुमार को प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत आवश्यक सुझाव दिया। पुलिस ने प्रक्रिया के तहत शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। हालांकि खुदकशी के कारण का पता नहीं चल सका है। वहीं जमुई के एसपी जे रेड्डी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *