कोलम्बो:- श्रीलंका का एक हाई-प्रोफाइल प्रतिनिधिमंडल संभवत: नवंबर में चीन की यात्रा पर जाएगा। श्रीलंकाई समाचार पत्र डेली मिरर ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
चीन और श्रीलंका के विदेश मंत्रियों अली साबरी और वांग यी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र से इतर मुलाकात की। दोनों मंत्रियों की मुलाकात के दौरान इस पर चर्चा हुई।
श्री साबरी ने डेली मिरर को बताया कि श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल संभवत: नवंबर में चीन का आधिकारिक दौरा करेगा। उन्होंने यह निर्दिष्ट नहीं किया कि यह मंत्री या राष्ट्रपति स्तर पर होगा या नहीं। उन्होंने कहा कि चीन में कोविड प्रतिबंधों में ढिलाई दिये दिए जाने के बाद श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल यात्रा पर जाएगा।
चीन श्रीलंका का सबसे बड़ा द्विपक्षीय लेनदार है। चीन के बाद जापान और भारत श्रीलंका का लेनदार हैं। श्रीलंका और चीन के बीची ऋण पुनर्वित्तन पर निम्न-स्तरीय चर्चा शुरू हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *