रांची रेलवे स्टेशन की सभी जिम्मेवारी महिला कर्मी संभालेंगी, रांची – लोहरदगा ट्रेन का परिचालन भी महिलाओं के जिम्मे
रांची:- 8मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को मनाये जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य स्त्री-पुरुष समानता स्थापित करना, महिलाओं की विशिष्ट उपलब्धियों के प्रति सम्मान व्यक्त करना और जीवन के हर क्षेत्र में उनका महत्व स्थापित करना है। यह दिवस महिलाओं की सांस्कृतिक, राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक उपलब्धियों को रेखांकित करने के साथ ही आम महिलाओं के साहस और संकल्प को भी उजागर करता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम है- महिला नेतृत्वः कोरोनाकाल में समानता की ओर।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी रांची समेत राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने को लेकर कल विभिन्न जिलों के बूथों पर विशेष कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। 8 मार्च को रांची के 2771 बूथों पर महिला विशेष मतदाता कैंप का आयोजन होगा। जिला प्रशासन ने महिलाओं से अपील की है कि वे वोटर लिस्ट में अपना नाम जोड़ने के लिए फॉर्म- 6, नाम, उम्र, फोटो आदि में अशुद्धि को शुद्ध करने के लिए फॉर्म-8 साक्ष्यों के साथ निर्धारित समय पर अपने बूथ में जाकर दें।
महिला दिवस पर रांची रेलवे स्टेशन को महिला कर्मी पूरी तरह संभालेंगी। 8 मार्च को रेलवे ने पहली बार रांची रेलवे स्टेशन के संचालन का जिम्मा महिला रेल कर्मियों को देने का निर्णय लिया है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है। इसमें ट्रेन ऑपरेशन से लेकर स्टेशन पर टिकट काउंटर, सुरक्षा, सफाई कर्मी, टिकट चेकिंग सारी जगह महिलाओं को ड्यूटी पर लगाया जाएगा। वहीं सोमवार को रांची-लोहरदगा के बीच ट्रेन का परिचालन महिलाओं के हाथ में रहेगा। ट्रेन ड्राइवर से लेकर गार्ड और टीटी के साथ ट्रेन में सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं होंगी। इसके लिए डीआरएम ने आदेश जारी कर दिया है। वहीं महिला दिवस पर विभिन्न जिलों में सेमिनार, गोष्ठी समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
More Stories
छत्तरपुर प्रखण्ड में बना 2 कंटेन्मेंट जोन
नौडीहा बाजार प्रखण्ड के सरईडीह पँचायत में बना 3 कंटेन्मेंट जोन
बिना मास्क पहने 50 व्यक्तियों को ले जाया गया कोविड सेंसीटाईजेसन कैम्प