
रांची:- झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ नाथ महतो भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती एवं राज्य की स्थापना दिवस के वर्षगांठ पर अपने विधानसभा क्षेत्र नाला से सभी झारखंड वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं हैं।उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित की और उन्हें नमन करते हुए कहा कि धरती आबा झारखंड के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।
देश की आजादी के संग्राम में उल्गुलान के आह्वान के साथ उन्होंने लोगों को एक बड़े आंदोलन के लिए प्रेरित किया था। उनके नेतृत्व की स्वर्णिम गाथा को देश कभी भूल नहीं सकता।
More Stories
भागलपुर में पानी से भरे खड्डे में मिला झारखंड के व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
25 जनवरी 2021 को टाउन हॉल में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन
डीसी-एसपी ने परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल का किया निरीक्षण