
नयी दिल्ली :- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को महापर्व दीपावली पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सबकी समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्रीमती गांधी ने दीपावली के इस महा पर्व पर देश के कोरोना महामारी और आर्थिक मंदी की चपेट से उबरने तथा खुशहाली और समृद्धि आने की कामना की है। उन्होंने कोरोना से लड़ने के लिए जारी दिशा निर्देशों के पालन के साथ देशवासियों से दीपावली का पावन पर्व मनाने की अपील करते हुए उम्मीद जताई कि यह महापर्व हम सबको फिर समृद्धि, सौहार्द और खुशहाली के मार्ग पर ले जाएगा। श्री राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ।”
More Stories
1947-48 में दत्तू फडकर और अब वॉशिंगटन सुंदर
पिच पर दरार से नहीं, काबिलियत से इन-कटर फेंकते हैं सिराज : सचिन
निशानेबाजी: पुरूष ट्रैप में लक्ष्य का दबदबा, एयर पिस्टल में हरियाणा के सरबजोत-रिदम बने विजेता